पत्रकारों को चैलेंज देने वाले रीलबाज की पुलिस के सामने माफीसोशल मीडिया पर पत्रकारों को चैलेंज देने के बाद युवक ने पुलिस के सामने माफी मांगी।

पत्रकारों को मां के दूध का चैलेंज देने वाला रीलबाज कोतवाली पहुंचते ही हुआ शांत, मांगी माफी
लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया पर पत्रकारों को चुनौती देने वाला एक रीलबाज युवक उस समय मुश्किल में पड़ गया, जब मामला पुलिस तक पहुंचा। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अंदाज में पत्रकारों को “मां के दूध का चैलेंज” देने वाला वीडियो प्रसारित किया था।

गोला- पहले पत्रकारों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, फिर पत्रकारों को मां के दूध का चैलेंज देने वाला रीलबाज कोतवाली पहुंचते ही हो गया राइट टाइम

गोला इंस्पेक्टर ने कायदे से टाइट किया तो रीलबाज साहब को अपनी गलती का एहसास हो गया और आखिरकार माफी मांगनी पड़ी।

पत्रकारों को चैलेंज देने वाले रीलबाज की पुलिस के सामने माफी

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा युवक को कोतवाली बुलाए जाने के बाद उसका तेवर बदल गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। मामले को लेकर पुलिस ने युवक को समझाइश भी दी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर युवक का माफी मांगते हुए वीडियो चर्चा में है।

By LAVKUSH KUMAR MAURYA

"Lok Insight Media के माध्यम से हम देश-दुनिया, भारत, उत्तर प्रदेश, तकनीक, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़ी ताजा खबरें पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। हमारा उद्देश्य सही और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *