लखीमपुर खीरी में संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के दौरान एक 8वीं कक्षा के छात्र ने अपनी पारिवारिक समस्या को लेकर जिलाधिकारी के सामने बेबाकी से गुहार लगाई। छात्र की बात सुनकर जिलाधिकारी प्रभावित हुए और उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
शहर के गोटैय्याबाग क्षेत्र निवासी यह छात्र अपनी मां के साथ रहता है। छात्र के अनुसार, उसके चाचा-चाची ने उनके घर पर ताला लगा दिया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। छात्र की मां लोगों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं।

संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी बारी आने पर छात्र ने जिलाधिकारी से सीधे घर का ताला खुलवाने की मांग की, ताकि वह और उसकी मां अपने घर में रह सकें। छात्र की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद कोतवाल को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर छात्र ने तुरंत जवाब दिया, “दिखवा नहीं, ताला खुलवा दीजिए।” छात्र की इस बेबाक टिप्पणी पर वहां मौजूद अधिकारी और अन्य लोग भी मुस्कुरा दिए।
बातचीत के दौरान छात्र ने यह भी कहा, “आपका क्या, थोड़ा कमीशन मिल जाए तो काम हो जाएगा।” इस टिप्पणी के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में छात्र का आत्मविश्वास और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने का तरीका अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से साझा किया जा रहा है।

By LAVKUSH KUMAR MAURYA

"Lok Insight Media के माध्यम से हम देश-दुनिया, भारत, उत्तर प्रदेश, तकनीक, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़ी ताजा खबरें पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। हमारा उद्देश्य सही और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *