निघासन में BDO राहुल सागर ने जी राम जी योजना के कर्मचारियों के साथ की बैठक, श्रमिक नियोजन अभियान की तैयारियों पर चर्चा
लखीमपुर खीरी। निघासन ब्लॉक में नए खंड विकास अधिकारी (BDO) राहुल सागर ने गुरुवार को जी राम जी योजना से जुड़े कर्मचारियों के साथ बैठक कर योजना के संचालन और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में योजना के विस्तार के साथ ही 23 नवंबर से शुरू होने वाले श्रमिक नियोजन अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बीडीओ राहुल सागर ने योजना से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से अब तक किए गए कार्यों और योजना को आगे बढ़ाने के लिए तैयार की गई रणनीति के बारे में पूछा। साथ ही श्रमिक नियोजन अभियान को लेकर की जा रही तैयारियों पर भी चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करना और अभियान की तैयारियों को व्यवस्थित करना रहा।
राहुल सागर ने कर्मचारियों से योजना के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए आगामी कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों में योजना से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों से संबंधित विषय भी चर्चा के केंद्र में रहे।
गौरतलब है कि प्रदेश में खंड विकास अधिकारियों के तबादलों के बाद निघासन ब्लॉक के तत्कालीन बीडीओ जयेश कुमार सिंह का स्थानांतरण सीतापुर कर दिया गया था। इसके बाद महराजगंज में तैनात रहे राहुल सागर को निघासन ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक समाप्त होने के बाद विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों ने नवनियुक्त बीडीओ राहुल सागर का स्वागत किया। कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक संजय गुप्ता, तिलक राम यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।




