मैगलगंज (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र की बेटी महक गुप्ता ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर मैगलगंज का नाम रोशन किया है। महक ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर अपने घर वापस लौटीं।
महक के वापस आने पर कस्बे में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और सम्मान समारोह के बीच क्षेत्रवासियों ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
महक गुप्ता ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा करेंगी। उन्होंने क्षेत्र की अन्य बेटियों से भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की अपील की।

महक की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार का बल्कि पूरे मैगलगंज क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र की कई बेटियों को देश सेवा और अपने लक्ष्य हासिल करने की नई प्रेरणा मिलेगी।
रिपोर्ट: Lokinsightmedia.com
हर ख़बर, आपकी नज़र
