नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली में आज (शनिवार) भी मेट्रो सफर करने वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीजेपी (CJP) के बड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ा रुख अपनाया है। एहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस और डीएमआरसी ने एक साथ 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है।इस अचानक हुई तालाबंदी की वजह से वीकेंड पर घर से निकलने वाले कामकाजी लोगों और आम यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशनों के बाहर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है और लोग वैकल्पिक साधनों के लिए भटक रहे हैं

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर फोर्सस्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रदर्शन वाली जगहों और संवेदनशील मेट्रो स्टेशनों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। पुलिस का साफ कहना है कि कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे घर से निकलने से पहले रूट और चालू स्टेशनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

By LAVKUSH KUMAR MAURYA

"Lok Insight Media के माध्यम से हम देश-दुनिया, भारत, उत्तर प्रदेश, तकनीक, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़ी ताजा खबरें पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। हमारा उद्देश्य सही और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *